पश्चिम बंगाल के मालदा में एसआईआर प्रक्रिया के दौरान 7 न्यायिक अधिकारियों को भीड़ ने 9 घंटे तक बंधक बनाए रखा गया। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस घटना को पूर्व नियोजित और निंदनीय बताते हुए ममता बनर्जी सरकार को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए इस हिंसा के बाद, कोर्ट ने जांच के आदेश दिए हैं। बता दें कि चुनाव आयोग ने गुरुवार शाम पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालियाचक में सात न्यायिक अधिकारियों के साथ हुई बदसलूकी की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानि कि एनआईए को सौंप दी है। चुनाव आयोग ने एनआईए से इस मामले की जांच करने के लिए कहा है।<br />
